पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेसियों का बड़ा धरना प्रदर्शन

Edited By Ajay kumar,Updated: 16 Mar, 2020 05:39 PM

congressmen protest big protest over rising prices of petrol and diesel

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आवाह्न पर जीपीओ पार्क स्थित गांधी प्रतिमा पर कांग्रेसी नेताओं के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसी...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आवाह्न पर जीपीओ पार्क स्थित गांधी प्रतिमा पर कांग्रेसी नेताओं के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के बाद भी उसका लाभ आम जनता को नहीं दिया जा रहा। कांग्रेस की मांग है कि सरकार पेट्रोल, डीजल और एलपीजी के दामों में कमी करे। 
PunjabKesari
यूपी कांग्रेस सचिव रमेश शुक्ला ने कहा कि पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के अन्तर्गत लाए जाने और शुल्क में की गयी वृद्धि को केंद्र सरकार तुरन्त वापस ले। साथ ही उन्होंने बढ़ती मंहगाई, असमय वर्षा एवं ओलावृष्टि से हुए फसलों के नुकसान एवं लगभग चार दर्जन लोगों की हुई दुःखद मृत्यु का समुचित मुआवजा दिये जाने की मांग की। बता दें कि कांग्रेस ने आज प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर केंद्र तथा प्रदेश की भाजपा सरकार पर धरना एवं विरोध प्रदर्शन किया।
PunjabKesari
वहीं कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि इंटरनेस्नल बाजार में कच्चे तेल की कीमत में हुई गिरावट ने 40 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके बावजूद मोदी सरकार आये दिन पैट्रोल, डीजल, क्रोसीन में इजाफा कर रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने किसानों, गरीबों और मजलूमों को परेशान करने का फैसला लिया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!