Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 20 Jul, 2019 03:25 PM
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के हिरासत में लिए जाने पर कांग्रेस में खासा नाराजगी देखने को मिल रही है। प्रियंका गांधी को सोनभद्र पीड़ितों से मिलने के बाद छोड़ भी दिया गया, लेकिन कांग्रेसियों नाराजगी बरकरार है। जिसके चलते कानपुर के मूलगंज चौराहे...
कानपुरः कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के हिरासत में लिए जाने पर कांग्रेस में खासा नाराजगी देखने को मिल रही है। प्रियंका गांधी को सोनभद्र पीड़ितों से मिलने के बाद छोड़ भी दिया गया, लेकिन कांग्रेसियों नाराजगी बरकरार है। जिसके चलते कानपुर के मूलगंज चौराहे पर कांग्रेसी सीएम योगी का पुतला फूंकने के लिए जमा हो गए। इसकी भनक लगते ही भारी पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया।
कांग्रेसी कार्यकर्ता मूलगंज चौराहे से कोतवाली जाने लगे तो पुलिस से उनकी जमकर झड़प हो गई। कांग्रेसी कार्यकर्ता आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे, जिसपर पुलिस से धक्का मुक्की हो गई।
प्रदर्शन कर रहे कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओ को पुलिस हिरासत में लेकर पुलिस लाइन पहुंच गई। इसका फायदा बचे हुये कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने उठाया और कोतवाली चौराहे से चंद कदमों की दूरी पर मुख्यमंत्री के पुतले को आग के हवाले कर दिया।