कर्नाटक चुनाव के नतीजे का UP में दिखने लगा असर, कांग्रेसियों ने PM का पुतला फूंक कर किया रोष व्यक्त

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 17 May, 2018 06:24 PM

congressmen express anger against bjp

कर्नाटक विधानसभा में चुनावी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। चुनावी नतीजों ने राज्य में सियासी पारा एक बार फिर चढ़ा दिया है। बीजेपी को 104 और कांग्रेस+जेडीएस को 78+38 (116)। इसी बीच कर्नाटक के राज्यपाल वीजू...

रायबरेलीः कर्नाटक विधानसभा में चुनावी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। चुनावी नतीजों ने राज्य में सियासी पारा एक बार फिर चढ़ा दिया है। बीजेपी को 104 और कांग्रेस+जेडीएस को 78+38 (116)। इसी बीच कर्नाटक के राज्यपाल वीजू भाई वाला ने बीजेपी को सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते सरकार बनाने का न्यौता दे दिया और बीजेपी ने बहुमत साबित करने के लिए 15 दिन का समय ले लिया।

वहीं आज बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार येदुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ भी ले ली है।  इसका असर अब यूपी में दिखाई देने लगा है। जिसके चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रायबरेली में पीएम मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का पूतला फूंका है।

प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। कांग्रेसियों का कहना है कि कर्नाटक में बिना बहुमत दिखाए ही बीजेपी द्वारा येदुरप्पा को सीएम की शपथ दिलवाना लोकतंत्र की हत्या है। जिसका कांग्रेस पार्टी विरोध कर रही है।

कांग्रेसी विजय शंकर अग्निहोत्री का कहना है कि लोकतंत्र के हित में और देश में अराजकता ना फैले इसलिए देश में लोग आक्रशित हैं। उन्होंने कहा कि लोगों का  संविधान के प्रति विश्वास उठ गया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!