कांग्रेसियों ने मोदी का पुतला फूंका, रालोद ने भैंसा बग्गी पर सवार होकर किया प्रदर्शन

Edited By Deepika Rajput,Updated: 11 Sep, 2018 11:18 AM

congressmen blow modi s effigy ralod protested on the buffalo buggy

पूरे देश में कांग्रेस पार्टी के भारत बंद के विरोध में देशभर में 21 दलों ने इसमें भाग लिया। कांग्रेस पार्टी की अगुवाई में तमाम विपक्षी दलों ने देशभर में केंद्र सरकार की घेराबंदी शुरू कर दी है

मेरठ (आदिल रहमान)-पूरे देश में कांग्रेस पार्टी के भारत बंद के विरोध में देशभर में 21 दलों ने इसमें भाग लिया। कांग्रेस पार्टी की अगुवाई में तमाम विपक्षी दलों ने देशभर में केंद्र सरकार की घेराबंदी शुरू कर दी है। मेरठ में  राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा अनोखा प्रदर्शन किया गया। रालोद कार्यकर्ता बकायदा भैंसा बग्गी में सवार होकर मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचे और बढ़ती महंगाई को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। मेरठ में भारत बंद का मिलाजुला असर देखने को मिला। सिविल लाइन स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार और योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका।

पुलिस से कांग्रेसियों की नोकझोंक भी हुई, लेकिन कांग्रेसियों ने पुलिस से धक्का-मुक्की कर पुतला फूंक दिया। पुलिस ने पुतला फूंकने वाले कांग्रेसियों की घेराबंदी कर पकड़ लिया और गिरफ्तार करके बस द्वारा पुलिस लाइन भिजवा दिया।

कांग्रेसियों का साफ कहना है कि भाजपा ने केंद्र में महंगाई को मुद्दा बनाते हुए अपनी सरकार बनाई थी। लेकिन भाजपा सरकार बनने के बाद महंगाई आसमान छू रही है।  जिन महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत गैस देने की बात कही थी। उन महिलाओं को सिलेंडर में गैस भरवाना तो मुश्किल हो ही रहा है। साथ ही उनको अपनी रसोई भी चलाने में काफी दिक्कत आ रही है।

जिस तरह लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। ऐसे मे हर कोई बढ़ती महंगाई का शिकार हो रहा है। किसानों को खेती करने में भी काफी दिक्कत आ रही है। इस पर राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं और किसानों ने अपना विरोध दर्ज कराया।  प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इस बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने की मांग की।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!