Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 17 Sep, 2018 04:02 PM
उत्तर प्रदेश के अमेठी में केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओें ने राशि जुटाई। इस अनुदान राशि से केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए एक लाख आवास बनाए जाएंगे। अमेठी के लोगों ने देश में जब-जब कोई आपदा आई है तो हमेशा उसमें सहयोग और मदद की भावना से आगे...
अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी में केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओें ने राशि जुटाई। इस अनुदान राशि से केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए एक लाख आवास बनाए जाएंगे। अमेठी के लोगों ने देश में जब-जब कोई आपदा आई है तो हमेशा उसमें सहयोग और मदद की भावना से आगे बढ़कर हिस्सा लिया है।
पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि सांसद राहुल गांधी के निर्देश पर हम अनुदान राशि एकत्रित कर रहे हैं, जिसमें अमेठी के सभी नागरिक सहयोग कर रहे हैं। इस सहयोग राशि से केरलवासियों के लिए आवास बनाए जाएंगे।
बता दें कि पिछले महीने केरल में बाढ़ आने के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. है। देश के कोने-कोने से लोगों ने इस आपदा में सहयोग किया।