Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Apr, 2018 06:37 PM
उन्नाव में बलात्कार की घटना के विरोध में प्रदर्शन कर रही कांग्रेस महिला मोर्चा की कार्यकत्रियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुस्मिता देव की अगुवाई में पार्टी के...
लखनऊः उन्नाव में बलात्कार की घटना के विरोध में प्रदर्शन कर रही कांग्रेस महिला मोर्चा की कार्यकत्रियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुस्मिता देव की अगुवाई में पार्टी के प्रदेश मुख्यालय के पास पुलिस घेरे को तोड़कर हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा की तरफ कूच करने का प्रयास कर रही सैकडों कार्यकत्रियों को गिरफ्तार कर लिया।
महिला कार्यकत्रियों में पूर्व सांसद अन्नू टंडन,विधायक अराधना मिश्रा और अदिति सिंह समेत महिला मोर्चा के कई अन्य कार्यकर्ता शामिल थे। गिरफ्तार कार्यकत्रियों को कैंटोमेंट पुलिस स्टेशन ले जाया गया और वहां उन्हे रिहा कर दिया गया।