कांग्रेस के दिग्गज नेता मोतीलाल वोरा का निधन, CM योगी ने जताया शोक

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 21 Dec, 2020 05:53 PM

congress veteran motilal vora dies cm yogi mourns

कांग्रेस के दिग्गज नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा का सोमवार को 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया।  दो बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे वोरा ने दिल्ली के फोटिर्ंस अस्पताल में अंतिम सांस ली। वोरा का कल 20...

लखनऊ: कांग्रेस के दिग्गज नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा का सोमवार को 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया।  दो बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे वोरा ने दिल्ली के फोटिर्ंस अस्पताल में अंतिम सांस ली। वोरा का कल 20 दिसंबर को 93वां जन्मदिन था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्‍ठ नेता मोतीलाल वोरा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल मोतीलाल वोरा जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति! इसके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी ने भी वोरा को याद किया है। 

बता दें कि वह वर्ष 2000 से 2018 तक पार्टी के कोषाध्यक्ष रहे। वोरा का कल 20 दिसंबर को 93वां जन्मदिन था। स्वास्थ्य खराब होने के कारण वोरा को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वह उत्तरप्रदेश के राज्यपाल भी रहे थे। वह राज्यसभा के सदस्य भी रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वोरा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है और अनुभवी संगठनकर्ता और प्रशासक बताया है। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने वोरा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। गांधी ने कहा कि वोरा सच्चे कांग्रेसी और बेहतर इंसान थे। उनकी कमी हमेशा खलेगी। गांधी ने उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है। 

गांधी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘वोरा जी एक सच्चे कांग्रेसी और अछ्वुत इंसान थे। हमें उनकी कमी खलेगी। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदना है।'' रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी वोरा के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि वह एक सौम्य एवं अनुभवी राजनेता के रूप में सभी दलों में सम्मान पाते थे। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत अन्य नेताओं ने श्री वोरा के निधन पर दुख व्यक्त किया है। वोरा गांधी परिवार के बेहद करीबी माना जाता था। वोरा वर्ष 1970 में कांग्रेस में शामिल हुए और वर्ष 1972 में कांग्रेस के टिकट पर विधायक बने। इसके बाद 1977 और 1980 में भी विधायक चुने गए।  वोरा का जन्म 20 दिसम्बर 1928 को हुआ। 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!