Mission 2022: प्रियंका का बड़ा ऐलान- UP विधानसभा चुनाव में 40% महिला उम्मीदवार मैदान में उतारेगी कांग्रेस

Edited By Umakant yadav,Updated: 19 Oct, 2021 02:52 PM

congress to field 40 women candidates in up assembly elections

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जमीन मजबूत करने में जुटीं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाधी वाड्रा मंगलवार को यूपी के तूफानी दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने राजनीति में महिलाओं पर बड़ा दांव खेला है। उन्होंने यूपी विधानसभा...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जमीन मजबूत करने में जुटीं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाधी वाड्रा मंगलवार को यूपी के तूफानी दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने राजनीति में महिलाओं पर बड़ा दांव खेला है। उन्होंने यूपी विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत महिला उम्मीदवार मैदान में उतारने का ऐलान किया है। प्रियंका ने नारा देते हुए कहा कि ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’।

PunjabKesari
प्रियंका गांधी ने लखनऊ में मंगलवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन मेें कहा कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और उनके सशक्तिकरण के लिये कांग्रेस ने आज यह अहम फैसला लिया है। यह निर्णय प्रदेश की हर उस महिला के लिये है जो बदलाव चाहती है,न्याय चाहती है और ऐसा तभी संभव है जब उसमे एकता और सामाजिक सुरक्षा की भावना पनप सके। उन्होने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई चुनाव में किसी खास दल से नहीं बल्कि एक नए तरीके की राजनीति को बनाने के लिये है। वह उनके लिये लड़ रही है जो जो अपनी आवाज नहीं उठा पा रहे है। वह चाहे दलित हो अथवा महिला। ऐसी उठने वाली हर आवाज को यहां कुचला जाता है।

PunjabKesari
वाड्रा ने महिलाओं का आवाहन करते हुये कहा ‘‘ आप चाहे अध्यापिका हो, समाजसेविका हो,नौजवान उद्यमी हो अथवा कुशल गृहणी। आप बदलाव चाहती है तो इंतजार मत कीजिये। आपको सुरक्षा कहीं से मिलने वाली नहीं है। इस प्रदेश में सुरक्षा उनकी की जाती है जो कुचलना चाहते हैं। यहां सत्ता के नाम पर खुलेआम घृणा और नफरत का बोलबाला है। खुद को सक्षम बनाने से ही आप इनका मुकाबला कर सकती है।'' उन्होंने कहा कि सरकार सोचती है कि महिलाओं को एक गैस सिलेंडर देकर खुश कर देगी। उसे कमजोर समझा जाता है। ऐसा तब तक चलता रहेगा जब तक महिलाओं में एकता नहीं होगी। जाति धर्म में बंटकर खुद को कमजोर मत कीजिये। उन्होंने कहा कि अगले महीने की 15 तारीख तक प्रत्याशियों के लिये आवेदन खोले गये है, उनकी अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में महिलायें आवेदन के लिये आगे है। वह खुद उन आवेदनो पर गंभीरता से विचार करेंगी। 

प्रियंका ने कहा कि मेरा फैसला यूपी की हर उन महिलाओं के लिए है जो शोषित हैं। हमारी पार्टी योग्यता, प्रतिभा के आधार पर टिकट देगी। इसके साथ प्रियंका ने कहा कि आगे 40 फीसदी से बढ़कर 50 फीसदी महिलाओं को मौका मिलेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!