पार्टी के सेवा भाव से बौखलाई योगी सरकार, लल्लू के साथ कर रही अन्यायः कांग्रेस

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 30 May, 2020 11:01 AM

congress says yogi government furious with party s sense of service

उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने योगी सरकार को गरीब विरोधी बताते हुए कहा कि पार्टी के सेवा भाव से बौखलाई सरकार ने उसके नेता को जेल में डाल दिया है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक ने शुक्रवार को कहा कि लॉकडाउन में परेशान किसान-मजदूर की जब कांग्रेस ने...

लखनऊः उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने योगी सरकार को गरीब विरोधी बताते हुए कहा कि पार्टी के सेवा भाव से बौखलाई सरकार ने उसके नेता को जेल में डाल दिया है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक ने शुक्रवार को कहा कि लॉकडाउन में परेशान किसान-मजदूर की जब कांग्रेस ने मदद करना चाही तो सरकार ने मजदूर विरोधी रुख अख्तियार करते हुये कांग्रेसियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज करवा दिये और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को जेल में डलवा दिया।

उन्होंने कहा कि मजदूर राष्ट्र-निर्माता है। आपदा के समय हर भारतीय का कर्तव्य है कि श्रमिकों की मदद हो। गरीब विरोधी योगी सरकार हमारी सेवाभाव से बौखला गयी है और हमारे नेताओं पर फर्जी मुकदमें दर्ज कर रही है। हम इन मुकदमों से डरने वाले नहीं हैं। मलिक ने कहा ‘‘ प्रवासी श्रमिकों के लिए हम बसें चलाना चाहते थे लेकिन योगी सरकार ने अपने मजदूर विरोधी रवैये के चलते उसे रोक दिया। हमारे अध्यक्ष को मजदूरों की सेवा के ‘अपराध' में जेल भेज दिया गया। खुद उनके ऊपर भी मुकदमा दर्ज हुआ है।''

उन्होंने कहा कि अब तक कांग्रेस 90 से ज्यादा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है। योगी सरकार ने मजदूरों की सेवा करने की जगह मजदूरो की मदद करने वालो को निशाना बना रही है। इन फर्जी मुकदमों से हमारा सेवा कार्य नहीं रुकेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि इस महामारी में हम 90 लाख लोगों तक मदद पहुंचाएं हैं। 40 जगहों पर हाईवे पर खाना, नाश्ता, गुड़ बांटा जा रहा है। 22 जिलों में साझी रसोईयां चल रही हैं। इस आपदा में हम अपनी पूरी क्षमता से जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे है। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मजदूरो की मदद के लिये बसे भी बॉडर्र में लगवाई थी। सरकार को भेजी वाहनों की लिस्ट में 1032 बसें थी। हमने एक-एक नम्बर दोबारा चेक किया है। लेकिन आदित्यनाथ की सरकार ने प्रदेश के मजदूरों, श्रमिकों के साथ छल किया है। प्रदेश की जनता इन्हें माफ नहीं करेगी। चौधरी ने बताया कि लल्लू को 14 दिनों की पुलिस रिमांड पर जेल भेजा जाना सरकार की तानाशाही और गरीब और मजदूर विरोधी मानसिकता उजागर करती है। पूरी पाटर्ी अपने प्रदेश अध्यक्ष के समर्थन और एकजुटता में खड़ी है। लगातार क्रमिक अनशन और शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन हो रहे है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!