फरवरी में राहुल की रैली के साथ UP में शुरू होगा कांग्रेस का चुनावी अभियान

Edited By Ruby,Updated: 16 Jan, 2019 02:35 PM

congress s election campaign will start in february with rahul s rally in up

उत्तर प्रदेश में महागठबंधन में जगह नहीं मिलने के बाद अकेले लोकसभा के चुनावी समर में उतरने की तैयारियों में जुटी कांग्रेस भाजपा सरकार के विकास और कल्याण कार्यों के प्रचार की पोल खोलेगी। पार्टी सपा-बसपा गठबंधन में स्थान पा

लखनऊः उत्तर प्रदेश में महागठबंधन में जगह नहीं मिलने के बाद अकेले लोकसभा के चुनावी समर में उतरने की तैयारियों में जुटी कांग्रेस भाजपा सरकार के विकास और कल्याण कार्यों के प्रचार की पोल खोलेगी।      

पार्टी सपा-बसपा गठबंधन में स्थान पाने की उम्मीद कर रही थी, लेकिन पार्टी ने अपनी रणनीति बदल दी है। अब उसकी योजना जनता के बीच पहुंच कर पार्टी के कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देने की है। इसके साथ-साथ वह कांग्रेस शासित राज्यों में किए गए कार्यों के बारे में भी लोगों को बताएगी। कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया, ‘‘विभिन्न चरणों में प्रदेश में स्वाभिमान यात्रा निकाली जाएगी और दलितों के बीच जाकर विभिन्न प्रदेशों में कांग्रेस सरकारों द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में उन्हें बताया जाएगा।

उन्होंने बताया कि फरवरी के पहले सप्ताह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की लखनऊ में होने वाली रैली के बाद पार्टी पूरे प्रदेश में व्यापक प्रचार अभियान की शुरूआत करेगी। कांग्रेस अध्यक्ष दो मंडलों में रैली करेंगे। इसके तहत वाराणसी, झांसी, सहारनपुर, गोरखपुर और बलिया में रैलियां कराने की योजना है।    

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!