UP: प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू की रिहाई के लिए ‘सेवा सत्याग्रह’ चला रही कांग्रेस

Edited By Umakant yadav,Updated: 06 Jun, 2020 07:55 PM

congress running  seva satyagraha  for the release of state president ajay lallu

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए पार्टी का सेवा सत्याग्रह चल रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष बीरेंद्र चौधरी ने शनिवार को कहा कि पूरे प्रदेश में अजय लल्लू की महारसोई संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारे...

लखनऊ: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए पार्टी का सेवा सत्याग्रह चल रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष बीरेंद्र चौधरी ने शनिवार को कहा कि पूरे प्रदेश में अजय लल्लू की महारसोई संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारे नेता को योगी सरकार ने इसलिए जेल में डाला है क्योंकि वह लोगों की सेवा कर रहे थे। लेकिन योगी आदित्यनाथ की जेल की सलाखें और फर्जी मुकदमें हमे सेवा से नहीं रोक सकती।

पूरे प्रदेश में लगाए जाएंगे 10 लाख पोस्टर
प्रदेश मीडिया संयोजक ललन कुमार ने कहा कि पूरे प्रदेश से लाखों लोगों के मैसेज, वीडियो संदेश आ रहे हैं, पूरे सूबे के गली-गली, गांव-गांव से इंसाफ पसंद लोग अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गरीब मजदूर विरोधी योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ इस ‘सेवा सत्याग्रह’ में पार्टी 25 लाख लोगों को भोजन कराएगी। भाजपा की करतूतों को जन-जन तक ले जाने के लिए, प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू की रिहाई के लिए पूरे प्रदेश में 10 लाख पोस्टर लगाए जाएंगे।

उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया के चेयरमैन मोहित पांडेय ने बताया कि शनिवार दोपहर 2 बजे से ट्विटर पर 'यूपी मांगे अजय लल्लू की रिहाई' के नाम से हैशटैग चलाया जा रहा है।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!