अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में विलंब के लिए कांग्रेस जिम्मेदार: विजय रूपाणी

Edited By Anil Kapoor,Updated: 09 Feb, 2019 08:18 AM

congress responsible for delay in construction of ram temple vijay rupani

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने अयोध्या में राम जन्मभूमि पर राम मंदिर निर्माण में विलंब के लिए विपक्षी कांग्रेस पार्टी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जानबूझकर अदालत में इस मामले में विलंब कर रही है।

प्रयागराज: गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने अयोध्या में राम जन्मभूमि पर राम मंदिर निर्माण में विलंब के लिए विपक्षी कांग्रेस पार्टी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जानबूझकर अदालत में इस मामले में विलंब कर रही है। यहां अक्षयवट का दर्शन करने के बाद संवाददाताओं से रूपाणी ने कहा कि मोदी जी ने स्पष्ट किया है और भारतीय जनता पार्टी का भी रुख स्पष्ट है कि हम अदालत के माध्यम से जल्द से जल्द इसे हल करेंगे। कांग्रेस जानबूझकर इसमें विलंब कर रही है। रुपाणी ने गुरुवार को वाराणसी में काशी विश्वनाथ का दर्शन और गंगा आरती में हिस्सा लिया। इसके बाद वह शुक्रवार को प्रयाग कुम्भ आए।

उन्होंने कहा कि मैंने आज सुबह संगम में स्नान किया, साधु संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया, लेटे हुए हनुमान जी का दर्शन किया और अक्षयवट का दर्शन किया। उन्होंने कहा कि 450 साल से किले में कैद अक्षयवट को आम लोगों के दर्शन के लिए खोलने, हिंदू समाज की आस्था और श्रद्धा का सम्मान करने के लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी जी को धन्यवाद देता हूं। कुम्भ में शानदार व्यवस्था करने के लिए मैं योगी जी को भी धन्यवाद देता हूं। यह पूछे जाने पर कि गंगा मइया से उन्होंने क्या कामना की, मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों का कल्याण हो, अगले 5 साल मोदी जी बने रहे और भाजपा की स्पष्ट बहुमत से सरकार बने, यही कामना की है।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!