लोकसभा चुनाव 2019: रोड शो के बाद राहुल गांधी ने अमेठी से चौथी बार किया नामांकन

Edited By Anil Kapoor,Updated: 10 Apr, 2019 01:28 PM

congress president rahul gandhi will nominate from amethi today

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी मां व संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, बहन व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और बहनोई राबर्ट वाड्रा की मौजूदगी में अमेठी के जिला कलेक्ट्रेट में नामांकन भरा। कांग्रेस अध्यक्ष ने अमेठी से पर्चा भरने से पहले बहन...

अमेठी: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी मां व संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, बहन व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और बहनोई राबर्ट वाड्रा की मौजूदगी में अमेठी के जिला कलेक्ट्रेट में नामांकन भरा। कांग्रेस अध्यक्ष ने अमेठी से पर्चा भरने से पहले बहन प्रियंका गांधी और उनके परिवार के साथ 3 किलोमीटर लंबा रोड शो किया। गांधी के नामांकन से पहले उनकी मां सोनिया गांधी सहित पूरा परिवार अमेठी में मौजूद था।

PunjabKesariइस रोड शो में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता है। मुंशीगंज से शुरू हुए रोड शो में सड़क किनारे कांग्रेस समर्थकों की भारी भीड़ जमा थी। कार्यकर्ताओं के हाथों में कांग्रेस का झंडा था। महिलाएं घर से छज्जों से फूलों की बारिश कर रही हैं। भारी गर्मी में भी कार्यकर्ताओं का लंबा जुलूस गांधी के काफिले के साथ चल रहा था।

PunjabKesariकांग्रेस के गढ़ में गांधी का मुकाबला भाजपा की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से है। राहुल ने केरल के वायनाड से भी नामांकन भरा है। भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी कल गुरुवार को अमेठी से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। जबकि संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी कल अपना पर्चा रायबरेली से दाखिल करेंगी।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!