#CAA पर देश में भ्रम फैला रही है कांग्रेस: स्वतंत्र देव

Edited By Ajay kumar,Updated: 16 Dec, 2019 05:26 PM

congress is spreading confusion in the country on caa swatantra dev

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सिमौनी धाम मेले में सम्मिलित होने बांदा पहुंचे। यहां नागरिकता संशोधन बिल पर उन्होंने कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए सभी पार्टियों से...

बांदा: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सिमौनी धाम मेले में सम्मिलित होने बांदा पहुंचे। यहां नागरिकता संशोधन बिल पर उन्होंने कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए सभी पार्टियों से सहयोग की अपील की।
PunjabKesari
बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बांदा के सिमौनी मेले में सम्मिलित हुए। यहां उन्होंने प्रसाद ग्रहण कर बांटा भी। साथ ही स्वामी अवधूत महाराज का आशीर्वाद लिया। नागरिकता संसोधन बिल पर किए गए सवाल के जवाब पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस बिल को लेकर भ्रम फैला रही है। उन्होंने सभी पार्टियों से इस बिल का सहयोग करने की अपील की। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि मोदी और अमित शाह देश हित में कार्य कर रहे है। उनकी सरकार ‘सबका साथ सबका विकास’ मुद्दे पर काम कर रही है। नागरिकता संसोधन बिल किसी भी धर्म के विरोध में नहीं है। विदेशों में हमारे जो भाई नरक भोग रहे थे चाहे वो किसी भी धर्म से हों उनको इस बिल से राहत मिलेगी।
PunjabKesari
सिंह ने कहा कि किसी भी पार्टी को अपने फायदे के रूप में काम नहीं करना चाहिए। सभी पार्टियां इसका समर्थन करें। जो देश हित और समाज के हित में हो उसी कार्य को करना चाहिए। मोदी और अमित शाह सदन के अंदर जो निर्णय ले रहे हैं वो सबके हित में है। सभी पार्टियों को इसके पक्ष में खड़ा होना चाहिए न की इसका विरोध करना चाहिए। यही हम सभी लोगों से निवेदन,वंदन और आग्रह करूंगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!