असम में पहले होते थे बम विस्फोट और धरने, अब पिछले 5 साल से यहां शांति का माहौल: योगी

Edited By Anil Kapoor,Updated: 24 Mar, 2021 08:32 AM

congress is plotting to spread anarchy in the country yogi

असम समेत अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में घुसपैठ के जरिए अराजकता और अलगाववाद फैलाने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लंबे समय तक अलगाववाद का दंश झेलने वाले असम में पिछले 5 साल से शांति....

लखनऊ: असम समेत अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में घुसपैठ के जरिए अराजकता और अलगाववाद फैलाने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लंबे समय तक अलगाववाद का दंश झेलने वाले असम में पिछले 5 साल से शांति का माहौल है। योगी ने मंगलवार को असम में एक के बाद एक तीन चुनावी रैलियों में बामदलों और विशेषकर कांग्रेस को निशाने पर रखा। उदरबंग, सिलचर और बोरखोला की रैलियों में उन्होंने कहा कि पहले असम में बम विस्फोट होते थे, धरने होते थे लेकिन पिछले 5 साल से असम में शांति है। कांग्रेस घुसपैठ करा कर अराजकता और अलगाववाद को बढ़ाने में लगी हुई है लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार ऐसा होने नहीं देगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि असम की पहचान माने जाने वाले राइनों का शिकार करवा कर कांग्रेसी उसकी सींग की तस्करी करते थे। असम सछ्वावना पूर्ण तरीके से विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। असम में बीजेपी विकास के पथ पर सबको ले जाना चाहती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने असमवासियों को रंगोली, पीरु की हार्दिक बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिशक्ति मां कामाख्या और महाबाहु ब्रह्मपुत्र असम को एक पहचान देती है। साथ ही यहां से निकलने वाली बराक नदी और यहां के चाय बागान देश और दुनिया के सामने असम को एक पहचान देते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शिता से पिछले 5 वर्षों के दौरान असम विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। पहले असम में विकास की चर्चा नहीं होती थी। पहले असम को क्षेत्र के आधार पर बांट कर आपस में लड़ाने का काम किया जाता था। असम के अंदर विकास की चर्चा नहीं होती थी। कहीं वोडोलैंड की समस्या थी, तो कहीं पर घुसपैठ की।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी व्यक्तिगत राजनीतिक स्वार्थों के लिए असमवासियों को आपस में ऊपरी असम और निचले असम के रूप में और तमाम अन्य भेदों के आधार पर बांटने का काम कर रहे थे, लेकिन पीएम नरेन्द्र मोदी ने पूर्वोत्तर के राज्यों की तस्वीर बदल दी है। सर्वानंद सोनवाल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तो घुसपैठियों को वहां से निकाल कर बाहर कर दिया गया है। कश्मीर में धारा 370 खत्म करने की चर्चा करते हुए सीएम योगी ने कहा कि आज अगर बराक वैली का नौजवान कश्मीर में जमीन खरीदना चाहता है तो खरीद सकता है, ये अधिकार मोदी ने दिया है। यह कांग्रेस नहीं चाहती थी।

5 अगस्त 2020 को अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है। 500 वर्षों,और अनेकों संघर्षो के साथ भगवान राम का भव्य मंदिर निर्माण युद्धस्तर पर चल रहा है। एक नई अयोध्या बन रही है। आप सब आइए अयोध्या मैं आपका स्वागत करता हूँ । योगी ने कहा जब असम में बाढ़ आती है तो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आपके साथ होते हैं, लेकिन राहुल गांधी को इटली याद आ जाता है। योगी ने कहा कि पिछले पांच वर्षों के दौरान असम में शांति स्थापित हुई है। असम में सोहाद्र व सछ्वावना का माहौल है। इससे असम विकास की एक नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!