विधानसभा उपचुनावः दिल्ली में बैठकर UP की राजनीतिक जमीन तैयार कर रही कांग्रेस

Edited By Deepika Rajput,Updated: 17 Jul, 2019 11:57 AM

congress incharge to take up meeting in delhi

लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अपनी पैठ मजबूत करने में जुटी हुई है। कांग्रेस अब आगामी विधानसभा उपचुनाव को लेकर कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती। इसी के चलते कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ...

लखनऊ/नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अपनी पैठ मजबूत करने में जुटी हुई है। कांग्रेस अब आगामी विधानसभा उपचुनाव को लेकर कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती। इसी के चलते कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया दिल्ली में बैठकर यूपी की राजनीतिक जमीन तैयार कर रहे हैं। सोमवार को प्रभारियों ने सहयोगी सचिवों को बुलाकर पुराने कार्यों की प्रगति रिपोर्ट मांगी और उपचुनाव के लिए उम्मीदवार तलाशने का निर्देश जारी कर 25 जुलाई को मिलने को कहा।

बता दें, कि प्रियंका गांधी को अब पूरे यूपी की प्रभारी बना दिया गया है। तकरीबन 6 माह पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी को राष्ट्रीय महासचिव बनाने के साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी थी। प्रियंका गांधी के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई थी। कांग्रेस अध्यक्ष पद से राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद पार्टी पुनर्गठन की प्रक्रिया चल रही है। वहीं सिंधिया ने भी बीते दिनों इस्तीफा दे दिया है। नया राष्ट्रीय अध्यक्ष तय होने के बाद प्रदेशों में बदलाव होगा।

गौरतलब है कि, लोकसभा चुनाव में प्रचंड मोदी लहर ने उत्तर प्रदेश में सारे सामाजिक समीकरणों और अन्य गठजोड़ों को पूरी तरह उखाड़ कर ध्वस्त कर दिया। देश की राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाले इस राज्य की 80 लोकसभा सीटों में 62 पर बीजेपी उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। प्रदेश की राजनीति में हाशिये पर टिकी कांग्रेस की किस्मत नई महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी नहीं संवार सकी। प्रचंड मोदी लहर उनके प्रभाव को भी पूरे चुनाव में बहाकर ले गया। खुद राहुल गांधी अमेठी से हार गए।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!