कांग्रेस ने जाे पाप किया है जनता उसे कभी माफ नहीं करेगीः रामकृपाल यादव

Edited By Ajay kumar,Updated: 27 Jun, 2018 07:09 PM

congress has committed a sin the public will never forgive him ramkrishpal

प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी की तुलना आैरंगजेब से करने पर केंद्रीय राज्यमंत्री रामकृपाल यादव ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बाेला है। रामकृपाल ने कांग्रेस काे देश के लिए कलंक बताते हुए कहा है कि इस पार्टी ने जाे पाप किया है जनता उसे कभी नहीं माफ करेगी।

बलिया(मुकेश मिश्र)-प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी की तुलना आैरंगजेब से करने पर केंद्रीय राज्यमंत्री रामकृपाल यादव ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बाेला है। रामकृपाल ने कांग्रेस काे देश के लिए कलंक बताते हुए कहा है कि इस पार्टी ने जाे पाप किया है जनता उसे कभी नहीं माफ करेगी। 

कांग्रेस ने देश की जाे दुर्दशा की है उसका खामियाजा आज देश की 125 कराेड़ जनता भुगत रही है। आजादी के बाद देश की जनता बड़े अरमान के साथ कांग्रेस काे केंद्र आैर राज्य की सत्ता साैंपी थी। आज देश भ्रष्टाचार आैर गरीबी से कराह रहा है ताे इसकी जिम्मेदार काेई आैर नहीं कांग्रेस पार्टी ही है। 

2022 में हर गरीब पास हाे पक्का मकान
यूपी के बलिया में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री ने दावा किया कि ग्रामीण विकास मंत्रालय अपना संकल्प पूरा करने जा रहा है। 2022 तक हिंदुस्तान का कोई ऐसा गरीब नहीं होगा जिसके पास पक्का मकान नहीं होगा। 2022 में हर गरीब के लिए पक्का मकान होगा।

कायम रहेगा बीजेपी के साथ गठबंधन
गठबंधन के सवाल पर रामकृपाल यादव ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड और बीजेपी का जो गठबंधन बिहार में है वो कायम है और कायम रहेगा इसमें कोई इफ और बट का सवाल नहीं है। 

सपा पर साधा निशाना
समाजवादी पार्टी पर चुटकी लेते हुए रामकृपाल यादव ने कहा कि जिस पार्टी की पहचान कांग्रेस से लड़कर हुई थी उसी की गोद मे समाजवादी पार्टी बैठ गई है। 
सत्ता की भूख जिनको है वही लोग कांग्रेस के साथ हैं।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!