UP: आक्रामक मूड में कांग्रेस, मीडिया विभाग समेत भंग की 4 इकाइयां

Edited By Deepika Rajput,Updated: 21 Jun, 2018 09:37 AM

congress dissolved 4 units including media department

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में पूरे जोश से जुटी हुई है। अपने संगठन को मजबूत करने को लेकर कांग्रेस काफी गंभीर नजर आ रही है। इसी कड़ी में पार्टी के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने बुधवार को...

लखनऊः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में पूरे जोश से जुटी हुई है। अपने संगठन को मजबूत करने को लेकर कांग्रेस काफी गंभीर नजर आ रही है। इसी कड़ी में पार्टी के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने बुधवार को मीडिया विभाग समेत संगठन की 4 इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया। 

कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष डॉ. आरपी त्रिपाठी की ओर से जारी पत्र में कहा गया कि प्रदेश पार्टी संगठन को सुसंगठित करने के उद्देश्य से पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत संगठन विभाग, वित्त विभाग और प्रशासनिक विभाग के संबद्ध प्रदेश पदाधिकारियां को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के अग्रिम आदेश तक के लिए भंग किया जाता है। इसके साथ ही पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत यूपी कांग्रेस के मीडिया विभाग को भी भंग किया जाता है। जल्द ही इन विभागों का पुनर्गठन होगा।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!