अजय लल्लू का बड़ा ऐलान, 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रियंका होगी पार्टी का चेहरा

Edited By Umakant yadav,Updated: 12 Jul, 2020 06:26 PM

congress combine with any political party in up 2022 assembly elections lallu

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने रविवार को कहा कि यूपी 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी का चेहरा होंगी और यह चुनाव उन्हीं के नेतृत्व में लड़ा...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने रविवार को कहा कि यूपी 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी का चेहरा होंगी और यह चुनाव उन्हीं के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। कांग्रेस किसी राजनीतिक दल से गठबंधन नहीं करेगी बल्कि जनता, लोकतंत्र, युवाओं, किसानों, गरीबों, दलितों और वंचितों से गठजोड़ करेगी।

प्रियंका का यूपी की भूमि और करोडों जनता से लगाव: लल्लू
लल्लू ने साक्षात्कार में कहा कि उत्तर प्रदेश प्रियंका की भूमि है। वह यहीं की हैं। प्रियंका और उनके परिवार का उत्तर प्रदेश की भूमि और राज्य की करोडों जनता से लगाव है। वह राज्य के करोडों लोगों के हृदय में रहती हैं। निस्संदेह उनके नेतृत्व में पार्टी उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव लड़ेगी। हमें यकीन है कि प्रियंका के नेतृत्व में कांग्रेस को जनता अपना आशीर्वाद देगी।

प्रियंका टि्वटर वाली नेता के आरोपों का लल्लू ने किया खंडन
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनभावना है कि हमें प्रियंका की देखरेख में सरकार बनानी चाहिए। लल्लू ने भाजपा नेताओं के इस दावे को खारिज कर दिया कि प्रियंका टि्वटर वाली नेता हैं। प्रदेश सरकार प्रियंका से भयभीत है। राज्य सरकार द्वारा हिरासत में लिये जाने के बावजूद वह सडकों पर उतरीं और सोनभद्र के आदिवासियों के लिए संघर्ष किया। जिस तरह से वह हर मुद्दे पर सरकार को अलग-थलग कर रही हैं, सरकार डरी हुई है और फंसी हुई है।

कांग्रेस 1989 से उत्तर प्रदेश की सत्ता से बाहर, विकास में गिरावट
एक सवाल के जवाब में लल्लू ने कहा कि कांग्रेस राज्य की जनता को प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से प्रभावित करने वाले मुद्दे लगातार उठा रही है। हम अपनी आवाज लगातार मजबूत कर रहे हैं। विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस जनता की आवाज बन रही है। कांग्रेस 1989 से उत्तर प्रदेश की सत्ता से बाहर है और तभी से राज्य के विकास में काफी अधिक गिरावट आयी है।

चीनी मीलों के लिए जाना जाता UP, बंद हो रही मीलें: लल्लू
लल्लू ने कहा कि कांग्रेस शासन के समय यूपी उद्योगों, लघु उद्योगों और चीनी मिलों के लिए जाना जाता था, लेकिन अब बड़ी संख्या में चीनी मिले बंद हो रही हैं। जिलों के पारंपरिक उद्योगों की हालत खराब है, चाहे वह फिरोजाबाद का कांच उद्योग हो, अलीगढ़ के ताले हों, कानपुर का चर्म उद्योग हो, मुरादाबाद का पीतल हो या भदोही का कालीन। राज्य के बुनकरों की स्थिति भी काफी खराब है।

जमीनी स्तर पर सरकार की परियोजना कार्यान्वित नहीं: लल्लू
उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर कांग्रेस ‘‘विकसित यूपी, समृद्ध यूपी’’ बनाने का प्रयास करेगी। राज्य सरकार के ‘‘एक जिला एक उत्पाद’’ कार्यक्रम के बारे में पूछने पर लल्लू ने कहा कि यह सिर्फ एक बहाना है। राज्य सरकार निवेशक सम्मेलन आयोजित कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर एक भी परियोजना कार्यान्वित नहीं हुई।

दलितों, पिछडों, वंचितों की आवाज बन रही कांग्रेस: लल्लू
इस सवाल पर कि क्या उत्तर प्रदेश कांग्रेस में नेतृत्व का खालीपन या कार्यकर्ताओं की कमी है, लल्लू ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल,डीजल के दामों में बढ़ोतरी सहित जनता से जुड़े कई मुद्दों को लेकर सड़क पर संघर्ष किया है। कांग्रेस अब दलितों, पिछडों, वंचितों की आवाज बन रही है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!