गौतमबुद्ध नगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ने भरा नामांकन, जीत का किया दावा

Edited By Ruby,Updated: 22 Mar, 2019 01:39 PM

congress candidate nominated by gautam buddha nagar seat

नोएडाः उत्तर प्रदेश की गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी डॉ अरविंद सिंह ने शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। डॉ सिंह ने आज दोपहर 12 बज कर 20 मिनट पर अपना नामांकन दाखिल किया। वह अपने..

नोएडाः उत्तर प्रदेश की गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी डॉ अरविंद सिंह ने शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। डॉ सिंह ने आज दोपहर 12 बज कर 20 मिनट पर अपना नामांकन दाखिल किया। वह अपने प्रस्तावकों विनोद पांडे, तहसील आलम, डॉक्टर महेंद्र नागर, सुरेंद्र कुमार राघव सहित नामांकन करने कलेक्ट्रेट पहुंचे।      

डॉ अरविंद ने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में वह गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ा है। भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार पर हर मोर्चे पर विफल रहने का आरोप लगाते हुए डॉ अरविंद ने कहा कि कांग्रेस सर्व- धर्म की राजनीति करती है और सबको साथ लेकर चलती है। गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट से भाजपा के घोषित प्रत्याशी और केन्द्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा ने भी आज सुबह सवा ग्यारह बजे जिला कलेक्ट्रेट में पहुंचकर अपना नामांकन भरा।   

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!