UP: कांग्रेस और महान दल का हुआ गठबंधन,प्रियंका बोली- मिलकर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

Edited By Anil Kapoor,Updated: 14 Feb, 2019 09:17 AM

congress and great dal alliance in up

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और महान दल के बीच मंगलवार को फिर गठबंधन हो गया। महान दल के अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने कांग्रेस राज्य मुख्यालय पर पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात करके गठबंधन की पेशकश की, जिसे स्वीकार...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और महान दल के बीच मंगलवार को फिर गठबंधन हो गया। महान दल के अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने कांग्रेस राज्य मुख्यालय पर पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात करके गठबंधन की पेशकश की, जिसे स्वीकार कर लिया गया। प्रियंका ने कहा कि वह मौर्य का स्वागत करती हैं और हम अगला लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगे।

PunjabKesariउन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हमें लक्ष्य दिया है कि ऐसी राजनीति का निर्माण करें जिसमें सभी का प्रतिनिधित्व हो। यह गठबंधन उसी दिशा में किया गया प्रयास है। हम 2019 की लड़ाई जी जान से लड़ेंगे। महान दल के अध्यक्ष मौर्य ने इस मौके पर कहा कि सिर्फ कांग्रेस ने ही दलितों और पिछड़ों के आरक्षण समेत तमाम हितों के बारे में सोचा और कार्य किया है। सिर्फ यही पार्टी सबको साथ लेकर चलने की सोच रखती है।

PunjabKesariमौर्य ने कहा कि वर्ष 2009 और 2014 के लोकसभा चुनाव में महान दल का कांग्रेस से गठबंधन रहा है। वर्तमान में पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है। उन्होंने उम्मीद जताई कि केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को टुकड़ों में बांटकर सबको हिस्सा देगी। उन्होंने कहा कि उनका कांग्रेस के साथ गठबंधन अब लम्बा चलेगा। महान दल ने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से गठबंधन करके बदायूं, नगीना और एटा सीटों पर चुनाव लड़ा था, मगर तीनों ही जगह उसे हार का सामना करना पड़ा था। महान दल का पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्ग के मतदाताओं में असर माना जाता है।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!