Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 17 Apr, 2019 06:05 PM
लोकसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार रही हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस ने अपने तीन और प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है। जिसमें उन्होंने लखनऊ सीट पर आचार्य प्रमोद कृष्णम को भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह के खिलाफ मैदान में...
लखनऊः लोकसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार रही हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस ने अपने तीन और प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है। जिसमें उन्होंने लखनऊ सीट पर आचार्य प्रमोद कृष्णम को भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह के खिलाफ मैदान में उतारा है।
कांग्रेस ने लखनऊ लोकसभा सीट के अलावा उत्तर प्रदेश की कैसरगंज और मध्य प्रदेश की इंदौर लोकसभा सीट से भी अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है, इंदौर से पंकज सिंघवी और कैसरगंज से विनय कुमार पांडे को टिकट दिया गया है।
वहीं कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघन सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा मंगलवार को समाजवादी पार्टी का हाथ थामा है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि पूनम सपा की तरफ से लखनऊ लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ सकती हैं।