Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 08 Dec, 2018 05:50 PM
ईगल्स के नाम से मशहूर भारतीय सेना की ईएमई कोर के पूर्व सैनिकों की समस्याओं का निराकरण के लिये शनिवार को कोर मुख्यालय में एक सम्मेलन आयोजित किया गया...
मथुराः ईगल्स के नाम से मशहूर भारतीय सेना की ईएमई कोर के पूर्व सैनिकों की समस्याओं का निराकरण के लिये शनिवार को कोर मुख्यालय में एक सम्मेलन आयोजित किया गया।
कोर के कर्नल (जीएस )विनोद पिल्लई ने यहां बताया कि सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक आयोजित इस सम्मेलन में मथुरा, हाथरस और अलीगढ जिलों से आये हुए दो सौ से अधिक पूर्व सैनिकों की समस्याओं का निराकरण किया गया।
उन्होंने बताया कि अन्य समस्याओं के साथ साथ अवकास से समबन्धित कागजातों का निपटारा तथा चिकित्सा सम्बन्धित समस्याओं का समाधान किया गया। इस सम्मेलन में एक छोटा सा रंगारंग कार्यक्रम किया गया। उसके बाद सभी ने मिलकर दोपहर भोज किया। साथ ही सभी ने अपने-अपने अनुभव भी साझा किये।