मौर्य का अखिलेश पर निशाना- जो अपने पिता और चाचा का नहीं हुआ वो मुंहबोली बुआ का क्या होगा

Edited By Anil Kapoor,Updated: 18 Apr, 2019 08:57 AM

coalition due to fear of pm modi keshav prasad maurya

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गठबंधन पर सवाल उठाते हुए सामजवादी पाटी (SP) प्रमुख अखिलेश यादव को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जो अपने पिता और चाचा का नहीं हुआ वो मुंहबोली बुआ का क्या होगा। मौर्य ने इटावा, कानपुर और जालौन में....

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गठबंधन पर सवाल उठाते हुए सामजवादी पाटी (SP) प्रमुख अखिलेश यादव को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जो अपने पिता और चाचा का नहीं हुआ वो मुंहबोली बुआ का क्या होगा। मौर्य ने इटावा, कानपुर और जालौन में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने मैनपुरी संसदीय सीट से पार्टी प्रत्याशी प्रेमसिंह शाक्य के समर्थन में इटावा जिले के भरतिया कोठी पर जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने अपने पिता मुलायम सिंह यादव और चाचा शिवपाल सिंह यादव का अनादर किया और अब मायावती को अपनी बुआ बना लिया है, अब कोई यह बताये जब सगों के साथ रिश्ते अच्छे नहीं है तो फिर नकली रिश्ते अच्छे कैसे रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि 2014 मे भाजपा की लहर थी लेकिन 2019 मे देश मे सुनामी आ गई है चुनावी नतीजे जब भाजपा के पक्ष मे आयेगें तो स्पष्ट हो जाएगा कि देश मे आज भी भाजपा को पंसद करने वाले सबसे अधिक है।

मौर्य ने अखिलेश और मायावती पर जमकर निशाना साधाते हुए कहा कि विपक्ष का जातिवादी समीकरण मोदी के समीकरण के आगे फेल हो गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हाथ देश के दुश्मनों के साथ है। ये बात खुद कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में साबित कर दी है। उन्होंने कहा सोनिया गांधी को अपने बेटे के भविष्य की चिंता है और लोगों को देश की चिंता है, इसीलिए पिछले चुनाव में मोदी लोगों से वोट मांगते थे, इस बार लोग मोदी के लिए खुद वोट मांग रहे हैं।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष में प्रधानमंत्री पद के लिए अखिलेश यादव, चंद्रबाबू नायडू, ममता बनर्जी, मायावती जैसे कितने दावेदार हैं। विपक्ष का हाल बिना दूल्हे की बरात जैसा है। उन्होंने केंद्र सरकार किसान सम्मान निधि, आयुष्मान योजना, उज्ज्वला आदि योजनाओं का बखान भी किया। कानून व्यवस्था पर कहा पूरे प्रदेश में गुंडाराज को समाप्त कर दिया गया है। इटावा और मैनपुरी में गुंडागर्दी नहीं होने दी जाएगी। कहा कि इस समय देश में तमाम पाटिर्यों के नेताओं में हिंदू बनने की होड़ लगी है। 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!