फर्रुखाबाद CDO के छापे से CMO कार्यालय की खुली पोल

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 29 Dec, 2019 12:25 PM

cmo office s open poll due to farrukhabad cdo raid

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में स्वास्थ्य विभाग की लगातार शिकायतों के बाद जिला के मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र पैंसिया ने सीएमओ कार्यालय का निरीक्षण किया।

फर्रुखाबाद:उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में स्वास्थ्य विभाग की लगातार शिकायतों के बाद जिला के मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र पैंसिया ने सीएमओ कार्यालय का निरीक्षण किया। गंदगी देख उन्होंने ने सीएमओ कार्यालय के कर्मचारियों की जमकर क्लास लगाई। आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मिडिय़ा से बात चीत के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को अच्छा बनाने के लिए सरकार द्वारा जो धन दिया जाता है,वह खर्च नही किया जा रहा था। आखिर क्या वजह थी। सीडीओ के सामने ही मुख्य चिकित्साधिकारी ने जो सरकारी योजनाएं चल रही है। उनके बारे में नही बता सके।

सबसे बड़ी बात यह है कि सीडीओ के सवाल के जबाब ही जिले के सीएमओ  नही देपाऐं। अब इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरकार इतना पैसा स्वास्थ विभाग पर खर्च कर रही है। लेकिन कुछ सरकारी कर्मचारी ही योजनाओं को जनता तक नही पहुंचा पा रहे है।

PunjabKesari

फर्रुखाबाद सीएमओ का कहना है कि जिले में डॉक्टरों की कमी के चलते जो पैसा विभाग के पास है। वह खर्च नही हो पा रहा है। वही जो सरकारी स्वास्थ्य विभाग के महिला अस्पताल में भोजनालय का ठेका लिए थे। उनका भुगतान तक नही किया जा रहा है। जिसके चलते सीडीओ ने बताया कि पूरे प्रदेश में फर्रुखाबाद का 70 वां स्थान है। जो बहुत ही शोचनीय है। उसी के चलते स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए यह निरीक्षण किया गया है। अभी तक जो बजट खर्च किया गया है। उसकी भी जांच कराई जा रही है। जल्द ही स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए यह धन खर्च किया जायेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!