योगी ने बटेश्वर में किया वाजपेयी की अस्थियों का विसर्जन, अटल जी अमर रहें के गूंजे नारे

Edited By Ruby,Updated: 08 Sep, 2018 04:08 PM

cm yogi will immerse the bones of atal s native village bateswar

सीएम योगी शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पैतृक गांव बटेश्वर पहुंचे। यहां उन्होंने यमुना किनारे बने मंदिर में पहले पूजा अर्चना की। जिसके बाद रानी घाट पर मंत्रोच्चारण के बीच अटल जी की अस्थियां यमुना में प्रवाहित की। इस दौरान उनके...

आगराः सीएम योगी शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पैतृक गांव बटेश्वर पहुंचे। यहां उन्होंने यमुना किनारे बने मंदिर में पहले पूजा अर्चना की। जिसके बाद रानी घाट पर मंत्रोच्चारण के बीच अटल जी की अस्थियां यमुना में प्रवाहित की। इस दौरान उनके साथ अटलजी की दत्तक पुत्री नमिता भट्टाचार्य और दामाद रंजन भट्टाचार्य भी मौजूद थे। वहीं अटल जी अमर रहें के नारे भी लगाए गए। 

अस्थि विसर्जन के बाद योगी जैन धर्मशाला में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल  हुए। यहां उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अटलजी का जीवन देश के लिए समर्पित रहा। मैं जहां भी अस्थि विसर्जन के लिए गया हूं, वहां बारिश हुई है। उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर को अटलजी की जयंती है, बटेश्वर का विकास तब तक आकार लेने लगेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री लखनऊ के लिए रवाना हो गए।  

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!