सिरसी में बोले योगी- समाज को बांटने का काम कर रहे मुख्यमंत्री सिद्धारमैया

Edited By Deepika Rajput,Updated: 03 May, 2018 11:01 AM

cm yogi will campaign in karnataka

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को कर्नाटक पहुंचे। यहां उन्होंने सिरसी में सुबह 10:20 बजे और शिवमोगा में दोपहर 12:25 बजे रैली को संबोधित किया। उनका यह दौरा 12 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनावों में प्रचार के लिए हो रहा है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को कर्नाटक पहुंचे। यहां उन्होंने सिरसी में सुबह 10:20 बजे और शिवमोगा में दोपहर 12:25 बजे रैली को संबोधित किया। उनका यह दौरा 12 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनावों में प्रचार के लिए हो रहा है।

इस दौरान सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश और कर्नाटक के बीच करीबी रिश्ता है। कर्नाटक की परंपरा अतिथि देवो भव: वाली है। यहां की धरती रामराज्य की स्थापना की धरती है। वहीं सीएम योगी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर हमला बोलते हुए कहा कि वह समाज को बांटने का काम कर रहे हैं।

बता दें कि, सीएम 3 दिन तक कर्नाटक दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह करीब दर्जन भर चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं 5 मई को दोपहर बाद वह लखनऊ लौटेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, गोरक्षनाथ पंथ के मुखिया योगी का चुनाव प्रचार में उत्तर भारतीय वोटरों को भाजपा की ओर आकर्षित करने का मुख्य लक्ष्य रहने के साथ ही हिंदुओं के पार्टी के लिए वोट कराने पर बल रहेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!