गोरखपुर के 2 दिवसीय दौरे पर आज आएंगे CM योगी, जानिए पूरा कार्यक्रम

Edited By Anil Kapoor,Updated: 03 Oct, 2018 12:50 PM

cm yogi will be on a two day visit to gorakhpur know full program

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गोरखपुर मंडल की 5 लोकसभा सीटों के संचालन समिति की बैठक में भाग लेने....

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गोरखपुर मंडल की 5 लोकसभा सीटों के संचालन समिति की बैठक में भाग लेने बुधवार को गोरखपुर 2 दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं।

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री और महामंत्री संचालन समिति को मिशन-2019 में फतह हासिल करने के टिप्स देंगे। बैठक में गोरखपुर, बांसगांव, देवरिया, पडरौना और महराजगंज लोकसभा क्षेत्र की संचालन समिति से जुडे लोग हिस्सा लेंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक स्थानीय गोरखपुर क्लब में भाजपा की बैठक में भाग लेंगे और इसके बाद कलेक्ट्रेट में जिला अधिवक्ता एसोसिएशन के शताब्दी समारोह मेें शामिल होंगे। 4 अक्टूबर को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री स्थानीय नेपाल क्लब में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वह सिविल कोर्ट में सिविल बार ऐसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!