CM योगी ने 21 लेखपालों को बांटे लैपटॉप, कहा- तकनीक से सभी समस्याओं का हो सकता है हल

Edited By Deepika Rajput,Updated: 19 Jun, 2019 02:15 PM

cm yogi shared laptop

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ में 21 लेखपालों को लैपटॉप का वितरण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्य में तेजी लाने के लैपटॉप बांटे जा रहे हैं। तकनीक से सभी समस्याओं का समाधान हो सकता है।

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ में 21 लेखपालों को लैपटॉप का वितरण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्य में तेजी लाने के लैपटॉप बांटे जा रहे हैं। तकनीक से सभी समस्याओं का समाधान हो सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व से जुड़ी छोटी-छोटी घटनाएं विवाद का कारण बनती हैं, जो कभी-कभी उपद्रव और दंगों का रूप ले लेती हैं। डिजिटलीकरण और कम्यूटरीकरण से राजस्व विभाग को मजबूत आधार मिलेगा। आने वाले 3-4 दिनों में प्रदेश के सभी लेखपालों को लैपटॉप उपलब्ध करा दिए जाएंगे। तकनीक के बेहतर उपयोग से आम लोगों की समस्याओं का निराकरण करने के साथ ही संगठित अपराध पर भी अंकुश लगाया जा सकता है। ई-डिस्ट्रिक्ट योजना के तहत लेखपालों को पहले स्मार्ट फोन वितरित किया गया था और अब लैपटॉप वितरित किया जा रहा है। लेखपालों के पास लैपटॉप होने से आय, जाति, निवास जैसे प्रमाणपत्रों के अलावा उन सेवाओं में भी तेजी आएगी, जहां उनकी रिपोर्ट की जरूरत होती है।

उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग की रिक्तियों को भरने की प्रक्रिया चल रही है, जो जल्द ही पूरी हो जाएगी। राजस्व परिषद में सिर्फ नाम परिवर्तित करने के लिए लोगों को महीनों तक और कई बार सालों तक भटकना पड़ता है। इस योजना के पूरे हो जाने पर जनता को सुविधा मिलने के साथ ही लेखपालों के कार्यों में भी पारदर्शिता आएगी। सिर्फ स्मार्ट फोन और लैपटॉप से ही नहीं, बल्कि लेखपालों के कार्यों में भी स्मार्टनेस दिखनी चाहिए।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!