CM योगी का तंज- रामभक्तों पर गोली चलाने वाले अब बोलने लगे राम हमारे, ओवैसी भी आएंगे रास्ते पर

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 17 Jan, 2021 12:00 PM

cm yogi s stance  ram who shot at the devotees now started

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने असदुदीन ओवैसी पर बयान देते हुए कहा कि यह लोकतंत्र है। यहां जनता सबको रास्ते पर ले आती है। रामभक्तों पर गोली चलाने वाले लोग आज कह रहे हैं कि राम हमारे हैं। यानी हमारा आंदोलन सही था, हम सत्य के मार्ग पर...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने असदुदीन ओवैसी पर बयान देते हुए कहा कि यह लोकतंत्र है। यहां जनता सबको रास्ते पर ले आती है। रामभक्तों पर गोली चलाने वाले लोग आज कह रहे हैं कि राम हमारे हैं। यानी हमारा आंदोलन सही था, हम सत्य के मार्ग पर हैं। बहुत जल्द ओवैसी जैसे लोग भी मानेंगे कि राष्ट्र के प्रति, हिंदुत्व के प्रति भारतीय जनता पार्टी की वैचारिकी ही सत्य है। जल्द ही वह भी हमारे नजरिये को सत्य मांगेंगे। ओवैसी जैसों को भी बोलना पड़ेगा भारत के प्रति भारतमाता के प्रति जो हमारी भावना है वह सही है।

सीएम योगी ने कहा कि 'राम' केवल नाम नहीं होते, वरन, आत्मगौरव की अनुभूति कराते हैं। ऐसे में, हर भारतीय को गौरव का बोध हो और आने वाली पीढ़ियों के समक्ष एक मानक प्रस्तुत हो सके, इसलिए इन नगरों का वास्तविक नाम दिया जाना आवश्यक था। उन्होंने कहा कि आज जब 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' का निर्माण हो रहा है तो यह प्रक्रिया भी चलनी चाहिए।

यूपी में हो रहे एनकाउंटर पर सीएम ने कहा कि पुलिस या निर्दोष लोगों पर कोई गोली चलाएगा, तो हम हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठ सकते। एक समय था जब यूपी में पुलिस आगे भागती थी, अपराधी दौड़ाता था। आज वह रूप है कि पुलिस को देख अपराधी रुख बदलता है। फिर भी अगर कोई दुस्साहस करता है तो फिर जोरदार भिड़ंत भी होती है। जो लोग अपराध और अपराधियों के हिमायती हैं, जिनके निहित स्वार्थ हैं, वही कभी फेक न्यूज कभी फर्जी मुठभेड़ का राग अलापते हैं। सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोई चीज फेक नहीं है सब ट्रांसपैरेंट है।

इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में कोई पलायन नहीं हो रहा। 15 साल तक कैराना और कांधला सहित एक दर्जन कस्बों से व्यापक पलायन हुआ। अब बीते तीन साल में सब वापस आ गए हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!