Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 30 Jun, 2018 04:19 PM
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। जिसके चलते उन्हें तत्काल ऋषिकेश के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि वह लीवर की बीमारी से ग्रस्त हैं...
लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। जिसके चलते उन्हें तत्काल ऋषिकेश के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि वह लीवर की बीमारी से ग्रस्त हैं।
इससे पहले मार्च 2018 में भी उन्हें तबीयत बिगड़ने पर भर्ती किया गया था। जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। वहां के डॉक्टरों के मुताबिक शरीर में पानी की बेहद कमी होने के कारण उनकी हालत स्थिर नहीं हो पा रही थी।
योगी के पिता उत्तराखंड के यमकेश्वर के पंचूर गांव में रहते हैं। योगी के पिता उत्तराखंड में फॉरेस्ट रेंजर पद पर कार्यरत थे और 1991 में रिटायर होने के बाद से अपने गांव में ही परिवार समेत रहते हैं।