देश के टुकड़े-टुकड़े करने वालों का मंसूबा कभी पूरा नहीं होने देगी BJP: योगी

Edited By Deepika Rajput,Updated: 27 Aug, 2019 05:17 PM

cm yogi reached rae bareli

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को रायबरेली पहुंचे। इस दौरान समिति के सदस्यों और विधायकों ने उनका स्वागत किया। सीएम योगी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राणा बेनी माधव सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद वह फिरोज गांधी...

रायबरेलीः उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत एक देश है और यहां एक ही संविधान चलेगा। देश के टुकड़े-टुकड़े करने वालों का मंसूबा बीजेपी कभी पूरा नहीं होने देगी।

'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की परिकल्पना पर आगे बढ़ रहा देश
मुख्यमंत्री योगी मंगलवार को प्रथम स्वतंत्रता आंदोलन के शहीद राणा बेनी माधव की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने रायबरेली आए थे। उन्होंने राणा बेनी माधव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके बाद फिरोज गांधी कॉलेज स्थित ऑडिटोरियम में एक सभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि हमारा देश एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना पर आगे बढ़ रहा है।
PunjabKesari
कांग्रेस पर साधा जमकर निशाना
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश एक ही परिवार के पाप को कब तक झेलेगा। कांग्रेस नहीं चाहती कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाई जाए। इसी कारण उनके नेता आए दिन देश विरोधी बयान दे रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं का बखान करते हुए उसकी प्रशंसा की। कार्यक्रम में शहीद के परिवार के लोगों को 25 लाख रुपये की सहायता राशि भी दी गई।

समाजसेवियों को किया सम्मानित
सीएम ने कहा कि शहीद जवान के नाम से स्मारक और संस्था का निर्माण कराया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कवियों और समाजसेवियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री योगी सुल्तानपुर के लिए रवाना हो गए।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!