अयोध्या: हनुमानगढ़ी में दर्शनपूर्जन किए CM योगी, विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

Edited By Ramkesh,Updated: 19 Sep, 2021 05:37 PM

cm yogi reached ayodhya and offered darshan in hanumangarhi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे। उन्होंने  हनुमानगढ़ी, राम जन्म भूमि दर्शन के दर्शन पूजन कर साधु संतों से मुलाकात की। इस इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा पहले अयोध्या की तरफ कोई...

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे। उन्होंने  हनुमानगढ़ी, राम जन्म भूमि दर्शन के दर्शन पूजन कर साधु संतों से मुलाकात की। इस इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा पहले अयोध्या की तरफ कोई भी देखता नहीं था। परंतु भाजपा सरकार ने अयोध्या का कायाकल्प कर रही है। उन्होंने इस दौरान इतिहासकारों पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि महाराणा प्रताप की जगह अकबर को महान बता दिया गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महापुरुषों की गरिमा का अपमान कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगी। 
PunjabKesari
उन्होंने कहा कि ‘ईज आफ डूइंग बिजनेस' में प्रदेश 14वें से दूसरे स्थान पर आया है। प्रदेश में निवेश का माहौल बना है। प्रदेश में पहला इंवेस्टर्स समिट का आयोजन किया जिससे लोगों की सोच प्रदेश के बारे में बदली। अब यह राज्य देश में एक्सपोटर् हब के रूप में विकसित हो रहा है। पहले उद्योगपति यहां आने से डरते थे पर अब वह यहां पर निवेश करना चाहते हैं। पहले ट्रांसफर व पोस्टिंग में खूब लेन-देन होता था पर अब ऐसा बिल्कुल नहीं होता है।   उन्होंने कहा कि पिछले 4.5 वर्षों में हमारी सरकार ने 4.5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी। सभी युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरी दी गई। ये सभी नियुक्तियां वर्षों से लंबित थी। हमारी सरकार ने पूरी पारदर्शिता के साथ सभी की भर्ती की है, कहीं कोई लेनदेन नहीं नहीं हुआ है।
PunjabKesari
सीएम योगी ने बताया कि 1 करोड़ 56 लाख से अधिक गरीबों को उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस दिया गया। छह करोड़ से अधिक लोगों को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 5 लाख रुपये की सुरक्षा बीमा कवर दिया गया। दो करोड़ 53 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जोड़ा गया। तीन करोड़ श्रमिकों को दो लाख रुपये की सामाजिक सुरक्षा की गारंटी दी गई। प्रदेश के छह करोड़ लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ मिला। 40 लाख गरीबों को राशन काडर् दिया गया।   उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इसके पहले की सरकारों के मुख्यमंत्री अयोध्या नहीं जाते थे। विपक्ष के नेता डरते थे कि उन पर सांप्रदायिकता का लेवल लग जाएगा पर अब हर वर्ष वहां भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मथुरा में होली मनाई जाती है। इस सरकार में प्रदेश की विरासत को दुनिया के सामने रखने का प्रयास किया गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!