विपक्ष पर भड़के CM योगी, कहा- किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर अपना स्वार्थ सिद्ध कर रहे स्वार्थी तत्व

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 21 Mar, 2021 07:19 PM

cm yogi raging on opposition selfish elements proving their selfishness

उत्तर प्रदेश गोरखपुर में वृहद किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश के भाग्यविधाता अन्नदाता ही हैं। उनकी खुशी से ही देश में...

गोरखपुरः उत्तर प्रदेश गोरखपुर में वृहद किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश के भाग्यविधाता अन्नदाता ही हैं। उनकी खुशी से ही देश में खुशहाली आएगी। सरकार किसानों को समृद्ध बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

राजकीय कृषि विद्यालय में सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है। किसान समृद्ध होगा तभी देश और प्रदेश समृद्धशाली बनेगा। केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों को समृद्ध बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, इसीलिए सरकार की सभी योजनाएं किसानों को केंद्र में रखकर बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारें किसानों की बात तो करती थीं लेकिन उनके विकास के लिए कोई कदम नहीं उठाती थीं। जिसकी वजह से हर समय किसान कर्ज के बोझ से दबा रहता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। हमारी सरकार ने किसानों की आय बढ़ाकर उन्हें समृद्ध बनाया है।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से लेकर 2014 के पहले तक सरकार में रहते हुए जिन्होंने किसानों के लिए कुछ नहीं किया, वह लोग अब किसानों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। आजादी के 70 साल बाद केंद्र और प्रदेश में पहली बार ऐसी सरकार आई जो पूरी ईमानदारी से किसानों के कल्याण के लिए न केवल नीतियां और योजनाएं बना रही है, बल्कि उन्हें प्रभावशाली ढंग से धरातल पर लागू भी कर रही है। इसके बावजूद नीति स्वार्थी तत्व किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर अपना स्वार्थ सिद्ध करने की फिराक में पड़े हुए हैं।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!