बुलंदशहर में 4 वाहनों की टक्कर में 3 लोगों की मौत, CM योगी ने जताया शोक

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 29 Oct, 2020 09:47 AM

cm yogi mourns 3 deaths in 4 vehicles collision in bulandshahr

बुलंदशहर में बुधवार को चार वाहनों की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी और आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक सरकारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घटना का संज्ञान लिया और मौतों को लेकर शोक प्रकट किया...

बुलंदशहरः बुलंदशहर में बुधवार को चार वाहनों की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी और आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक सरकारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घटना का संज्ञान लिया और मौतों को लेकर शोक प्रकट किया। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को घायलों का सही से उपचार कराने का निर्देश भी दिया।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना शाम करीब सात बजे घटी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने एक बयान में बताया कि एक कार, एक ट्रक और दो पिक-अप ट्रकों के बीच टक्कर हुई जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं सात या आठ घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!