'कमल संदेश यात्रा' को संबोधित करते हुए दिनेश शर्मा का टूटा मंच, बीच में छोड़ा संबोधन
Edited By Deepika Rajput,Updated: 17 Nov, 2018 12:20 PM
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के झूले लाल वाटिका में कमल संदेश यात्रा को संबोधित कर रहे उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का मंच टूट गया। इससे वहां मंच पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं संबोधन को बीच में छोड़कर दिनेश शर्मा मंच से उत्तर गए।
लखनऊ/वाराणसी: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के झूले लाल वाटिका में 'कमल संदेश यात्रा' को संबोधित कर रहे उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का मंच टूट गया। इससे मंच पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं संबोधन को बीच में छोड़कर दिनेश शर्मा मंच से उत्तर गए।
बता दें कि, लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बीजेपी की बाइक रैली ‘कमल संदेश यात्रा’ का नेतृत्व करने एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंच गए हैं। प्रदेश के सभी 80 लोकसभा क्षेत्रों में बाइक रैली ‘कमल संदेश यात्रा’ निकालने का कार्यक्रम है। इस रैली में क्षेत्र के सांसद और विधायकों के अलावा पार्टी के पदाधिकारी शामिल होंगे।