योगी ने किया 'आम महोत्सव' का उद्घाटन, कहा- आम उत्पादन में UP बने नंबर-1

Edited By Deepika Rajput,Updated: 23 Jun, 2018 01:55 PM

cm yogi launches mango festival in lucknow

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार से 2 दिवसीय ''आम महोत्सव'' का आगाज हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित ''आम महोत्सव'' का उद्घाटन किया। दो दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव का समापन राज्यपाल रामनाईक...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार से 2 दिवसीय 'आम महोत्सव' का आगाज हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित 'आम महोत्सव' का उद्घाटन किया। दो दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव का समापन राज्यपाल रामनाईक करेंगे।

उद्घाटन समारोह के दौरान योगी ने कहा कि दुनिया में आम की जिस प्रजाति की मांग ज्यादा होती है, उसको विकसित करने की दिशा में उद्यान विभाग और मंडी परिषद को कार्य करने की जरूरत है। प्रदेश आम उत्पादन में भी नंबर वन बने, इसके लिए प्रयास किए जाने की आवश्कता है। प्रदेश के अंदर मंडियों को सुधारने का भी कार्य किया जा रहा है। आम महोत्सव में 725 किस्म के आमों को प्रदर्शित किया गया है। इनमें से अधिकांश का उत्पादन उत्तर प्रदेश में होता है। आम से बनने वाले उत्पादों को भी प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। इससे किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। 

बता दें कि महोत्सव में दशहरी, रोशनआरा, चौसा, लंगड़ा, समर बाहिश्त चौसा, नीलम, सुवर्ण रेखा, बंगनपल्ली, पैरी, मलगोवा, मल्लिका, अल्फांसो, आम्रपाली, सफेदा सहित करीब 725 आम की प्रजातियों का प्रदर्शन किया जाएगा। इस महोत्सव में प्रदेश के करीब 1500 किसानों के प्रतिभाग करने की सम्भावना है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!