सीएम योगी ने आंधी-तूफान से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के दिए निर्देश

Edited By Nitika,Updated: 07 Jun, 2019 10:34 AM

cm yogi instructed to provide relief to the storm hit people

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी, कासगंज, एटा ,फिरोजाबाद आदि जिलों में गुरुवार को आए आंधी-तूफान में प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी, कासगंज, एटा ,फिरोजाबाद आदि जिलों में गुरुवार को आए आंधी-तूफान में प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है। इसके साथ ही प्रभावितों की हर सम्भव मदद की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने जारी निर्देशों में प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों को कहा है कि आंधी-तूफान से जन हानि, पशु हानि एवं मकान क्षति से प्रभावित लोगों को 24 घंटे के भीतर सहायता राशि उपलब्ध करवा दी जाए। उन्होंने राज्य आपदा मोचक निधि के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पीड़ितों को वित्तीय मदद उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस दैवीय आपदा के प्रत्येक मृतक के आश्रितों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि तत्काल वितरित की जाए।

योगी ने जिलाधिकारियों को यह निर्देश भी दिए हैं कि वह अपने-अपने जिलों में फसलों को हुए नुकसान का तत्काल आकलन करें। उन्होंने कहा कि फसल क्षति का 48 घंटे के भीतर कृषकवार सर्वे करवाया जाए। जिन किसानों की बोई गई फसलों में 33 प्रतिशत से अधिक की क्षति हुई है, ऐसे प्रभावित किसानों को कृषि निवेश अनुदान वितरित किया जाए। इस सम्बन्ध में धनराशि का मांग पत्र शासन को तत्काल उपलब्ध करवाया जाए।

सीएम ने सम्बन्धित जिलों के जिलाधिकारियों को नुकसान का आकलन करते हुए प्रभावितों को अविलम्ब मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बता दें कि मैनपुरी, एटा, फिरोजाबाद, औरैया को गुरुवार शाम आंधी-बारिश के दौरान ओले गिरने फसलों को काफी नुकसान हुआ है। लखनऊ तथा उसके आसपास के क्षेत्रों मध्यरात्रि को आंधी-बारिश के दौरान फसलों को काफी नुकसान हुआ है। अनेक स्थानों पर पड़े उखड़ गए। इन घटनाओं में कई लोगों की मृत्यु होने की भी सूचना है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!