Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 24 Jul, 2021 03:25 PM
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यहां मौजूद गोरखनाथ मंदिर परिसर में लगे जनता दरबार में 250 से अधिक फरियादियों की समस्या सुनी और उनके समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री की शनिवार को गोरखपुर में स्थित गोखनाथ मंदिर में दि...
गोरखपुरः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यहां मौजूद गोरखनाथ मंदिर परिसर में लगे जनता दरबार में 250 से अधिक फरियादियों की समस्या सुनी और उनके समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री की शनिवार को गोरखपुर में स्थित गोखनाथ मंदिर में दिन चर्या पूरी तरह से परंपरागत रही। गुरू पूर्णिमा होने के कारण उन्होंने विशेष रूप से सबसे पहले गुरू गोरक्षनाथ का पूजन करने के बाद उन्हें महाप्रसाद रोट का भोग लगाया। इसके बाद परिसर मे मौजूद सभी देव-विग्रहों और नाथ यागियों की समाधि पर जाकर उनकी आराधना किया।
इसी क्रम मुख्यमंत्री गौशाला पहुंचे और गायों को गुड़ चना खिलाया। मुख्यमंत्री इसके बाद फरियादियों के बीच पहुंचे और वहां तड़के से मौजूद लगभग 250 से अधिक फरियादियों की समस्या सुनी। उन्होंने फरियादियों की समस्या समाधान का आश्वासन दिया और साथ ही इस बावत अधिकारियों को निर्देश भी देते रहे।