मोदी संग मीटिंग में CM योगी ने दी यह जानकारी, 20 लाख कामगारों को नौकरी देने की योजना

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 11 May, 2020 11:49 PM

cm yogi gave this information in a meeting with modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस को लेकर देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों संग वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक की जिसमें PM ने सभी राज्यों से रोकथाम के संबंध में हाल जाना। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में...

लखनऊः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस को लेकर देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों संग वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक की जिसमें PM ने सभी राज्यों से रोकथाम के संबंध में हाल जाना। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कोविड-19 के रोकथाम के संबंध में उठाए गए कदमों की जानकारी दी। CM ने कहा कि PM के कुशल मार्गदर्शन में UP सरकार कोविड-19 की रोकथाम के लिए प्रभावी प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि जनता को राहत पहुंचाने के लिए प्रभावी उपाय किए जा रहे हैं।

  • प्रदेश के सभी 75 जनपदों के L-2  कोविड अस्पतालों में वेंटीलेटर की व्यवस्था की गई।
  • 20 लाख प्रवासी कामगारों को नौकरी देने की योजना पर काम चल रहा है।
  • सभी कोविड अस्पतालों में PPE किट और N-95 मास्क की उपलब्धता सुनिश्तित की गई।
  • आरोग्य सेतु एप को अब तक प्रदेश में 1.60 करोड़ लोगों ने डाउनलोड किया है।
  • राज्य सरकार द्वारा कोविड की रोकथाम एवं बचाव हेतु आयुष कवच कोविड एप विकसित की गई।
  • अब तक कुल 31.42 लाख श्रमिकों व निराश्रित व्यक्तियों को 1000 रूपए की दर से 314.24 करोड़ रूपए की आर्थिक सहायता वितरित की गई।
  • प्रत्येक गांव व शहर में निगरानी समितियां गठित की गईं।
  • प्रदेश की 45 हजार 480 ग्राम पंचायतों में कार्यरत 22.63 लाख मनरेगा श्रमिकों के साथ उत्तर प्रदेश देश का अग्रणी राज्य बन गया है।
  • प्रदेश में कोविड-19 की टेस्टिंग के लिए 26 सरकारी लैब संचालित हैं। प्रदेश में अब तक 1,655 मरीजों का उपचार किया जा चुका है। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!