Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 14 May, 2020 02:14 PM
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में पंजाब से बिहार जा रहे 6 प्रवासी कामगारों/श्रमिकों की मौत हो गई। जिसपर यूपी के मुख्यमंत्री ने गहर शोक व्यक्त करते हुए इस घटना की जांच सहारनपुर के मंडलायुक्त से किये जाने के...
लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में पंजाब से बिहार जा रहे 6 प्रवासी कामगारों/श्रमिकों की मौत हो गई। जिसपर यूपी के मुख्यमंत्री ने गहर शोक व्यक्त करते हुए इस घटना की जांच सहारनपुर के मंडलायुक्त से किये जाने के निर्देश दिए है।
योगी ने मृतकों परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने सभी घायलों का समुचित उपचार कराने तथा मृतकों के पार्थिव शरीर बिहार राज्य भेजने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो दो लाख रुपये तथा गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रूपए की आर्थिक मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
योगी ने मंडलायुक्त सहारनपुर को दुर्घटना के कारणों की जांच तथा इसके लिए दोषी का उत्तरदायित्व निर्धारित करने के भी निर्देश दिए हैं। इस दुर्घटना से सम्बंधित बस के चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।