CM योगी आदित्यनाथ तो संत हैं मगर उनकी भाषा ‘ठोक दो’ वालीः शिवपाल यादव

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 18 Mar, 2021 07:12 PM

cm yogi adityanath is a saint but his language is  thok do  shivpal

उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 व विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर प्रदेश में सरगर्मी बढ़ती जा रही है। सभी दल अपनी पृष्ठभूमि को मजबूत करने में जुट गए हैं। गोरखपुर दौरे

गोरखपुरः उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 व विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर प्रदेश में सरगर्मी बढ़ती जा रही है। सभी दल अपनी पृष्ठभूमि को मजबूत करने में जुट गए हैं। गोरखपुर दौरे पर आए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने दूसरे दिन भारतीय जनता पार्टी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि सरकार ने अच्‍छे दिन, रामराज्‍य और विकास के बड़े-बड़े दावे किए थे। ये सारे दावे खोखले साबित हुए हैं।

प्रसपा अध्‍यक्ष ने कहा कि वर्ष 2022 में सरकार बनानी है। अगले विधानसभा चुनाव के लिए समान विचारधारा के दलों से गठबंधन के लिए चर्चा चल रही है । इसी में समाजवादी पार्टी भी शामिल है। प्रसपा का सपा में विलय नहीं होगा। दोनों दलों के बीच गठबंधन हो सकता है। इसके लिए सपा के नेताओं को प्रस्ताव भेजा जा चुका है।

शिवपाल ने कहा कि सरकार की विफलता से देश व प्रदेश में महंगाई चरम पर हैं। जनता तबाह है। कोरोना संक्रमण को रोकने में भी सरकार विफल रही। उसकी गलत नीतियों से लाखों मजदूर सड़कों पर आ गए। लोगों की नौकरियां छिन गईं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि सीएम संत है लेकिन उनकी भाषा संत जैसी नहीं है। वह बोलते हैं ठोक दो। अपराधियों के घर गिरा रहे हैं। अपराधियों के परिजनों को इसकी सजा मिल रही है। अपराधियों के परिजनों का इसमें कोई दोष नहीं है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!