मथुरा में CM योगी ने दिए 7 मंत्र, कहा- इनसे होगी देश की रक्षा और विकास

Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Feb, 2018 08:06 AM

मथुरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर देश को बचाना है तो गाय और गंगा को बचाना होगा। हमारी सरकार गाय के संरक्षण और संवर्धन के लिए संकल्पित है। भारतीय संस्कृति में गाय कभी अनुपयोगी नहीं हो सकती।

मथुरा: मथुरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर देश को बचाना है तो गाय और गंगा को बचाना होगा। हमारी सरकार गाय के संरक्षण और संवर्धन के लिए संकल्पित है। भारतीय संस्कृति में गाय कभी अनुपयोगी नहीं हो सकती।

योगी ने कहा कि हम गौ संरक्षण कर रहे हैं और करते रहेंगे, लेकिन गौ संवर्धन के लिए समाज को आगे आना होगा। सरकार प्रदेश के हर जनपद में गौशाला विकसित कर रही है। वहीं उन्होंने विकास के 7 मंत्र दिए। सभा में योगी ने कहा कि इन 7 मंत्रों को लेकर औद्योगिक नीति बनाएंगे तो राष्ट्र और अर्थव्यवस्था का विकास होगा। ब्रज के 108 गांवों में किसानों को देसी नस्ल की गाय उपलब्ध करवाने के साथ जैविक खेती का प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं आधुनिक डेयरी प्लांट स्थापित कर दुग्ध उत्पाद भी तैयार किए जाएंगे।

योगी ने ब्रज के लिए 410 करोड़ के विकास कार्यों की योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान पवित्र तीर्थस्थल वृन्दावन के चैतन्य विहार में मुख्यमंत्री ने ‘महामना गौ ग्राम’ का भूमि पूजन किया। बाद में योगी ने वैटर्नरी वि.वि. में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण किया। उज्ज्वला योजना का जिक्र करते हुए योगी ने कहा कि हमने सिलैंडर दिए, लेकिन 50 फीसदी लोग रीफिल नहीं करा पाए। विश्वविद्यालय ऐसी कार्ययोजना बनाए कि गायों के गोबर से गैस बनाकर सिलैंडर में रसोई गैस की सप्लाई हो सके।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!