बाल यौन शोषण मामला: पूर्व BJP नेता पर NSA लगाने की कवायद तेज, UP पुलिस जुटा रही सबूत

Edited By Umakant yadav,Updated: 18 Jan, 2021 02:54 PM

child abuse case police gathering evidence before imposing nsa bjp leader

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के कोंच कस्बे से बाल यौन शोषण मामले में पिछले दिनों गिरफ्तार भाजपा नेता पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत मामला दर्ज करने से पहले पुलिस तमाम सबूत जुटा रही है।

जालौन: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के कोंच कस्बे से बाल यौन शोषण मामले में पिछले दिनों गिरफ्तार भाजपा नेता पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत मामला दर्ज करने से पहले पुलिस तमाम सबूत जुटा रही है।

भाजपा के बर्खास्त नगर उपाध्यक्ष रामबिहारी राठौर (65) के खिलाफ पुलिस राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाने से पहले अपराधों का ब्योरा तैयार कर रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया, "सेवानिवृत्त लेखपाल और कोंच कस्बे की भाजपा नगर इकाई का बर्खास्त उपाध्यक्ष राठौर पिछले छह-सात साल से गैर सामाजिक और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त था।"

अधिकारी ने बताया, "पिछले कुछ वर्षों में तैनात रहे पुलिसकर्मियों को तलब कर राठौर के अपराधों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाने से पहले उसके खिलाफ तमाम सबूत जुटाए जा रहे हैं।" कोंच कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) इमरान खान ने कहा, "हम आरोपी को अदालत से कड़ी सजा दिलाना चाहते हैं, इसके लिए हरेक बिंदुओं पर जांच की जा रही है।" उन्होंने कहा, "पुलिस फिलहाल अन्य और पीड़ितों की खोजबीन में जुटी है और जिनकी खोज हो चुकी है उनसे बयान दर्ज कराने या अलग से नया मामला दर्ज करवाने की पहल कर रही है।"

भाजपा के जालौन जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह ने बाल यौन शोषण मामले में गिरफ्तारी के तत्काल बाद राठौर को नगर उपाध्यक्ष पद और भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से बर्खास्त कर दिया था। पुलिस ने राठौर को बच्चों का यौन शोषण करने और उनका अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में 13 जनवरी को गिरफ्तार किया था। पुलिस अब तक तीन नाबालिगों की अलग-अलग शिकायतें दर्ज कर आरोपों की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!