Edited By Anil Kapoor,Updated: 22 Apr, 2018 03:07 PM
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अचानक शाहजहांपुर जिला पहुंचे। योगी के आने की खबर का पता लगते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ बिना किसी जानकारी के यूपी के कई जिलों की हकीकत जानने के लिए औचक...
शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अचानक शाहजहांपुर जिला पहुंचे। योगी के आने की खबर का पता लगते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ बिना किसी जानकारी के यूपी के कई जिलों की हकीकत जानने के लिए औचक निरीक्षण कर सकते हैं।
जानकारी के अनुसार सीएम योगी जिले में कई योजनाओं की निरीक्षण भी कर सकते हैं।सीएम योगी का हैलीकॉप्टर 12 बजे पुलिस लाइन पर उतरा था जिसके बाद अधिकारियों में ह़ड़कंप मच गया और वे अलर्ट हो गए।
आशंका जताई जा रही है कि योगी मंडी समिता रोजा का भी निरीक्षण कर सकते हैं और किसानों से बीतचीत कर उनकी समस्याओं के बारे में पूछ सकते हैं। इसके बाद वह मंडी में गेहूं का खरीद का भी जायजा लेंगे। इसके अलावा सीएम योगी भावल खेड़ा ब्लॉक का भी निरीक्षण कर सकते हैं।