जज संजय यादव को चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ, इलाहाबाद HC में कुल जजों की संख्या हुई 95

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 09 Jan, 2021 02:23 PM

chief justice administered oath to judge sanjay yadav allahabad hc

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय से स्थानांतरित होकर आए न्यायमूर्ति संजय यादव ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की शपथ ग्रहण की।        मुख्य न्यायमूर्ति गोविंद माथुर ने अपने न्याय कक्ष में...

प्रयागराज:  मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय से स्थानांतरित होकर आए न्यायमूर्ति संजय यादव ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की शपथ ग्रहण की।        मुख्य न्यायमूर्ति गोविंद माथुर ने अपने न्याय कक्ष में आयोजित सादे समारोह में उन्हें शपथ दिलाई। जबलपुर स्थित मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में दो बार कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का दायित्व संभाल चुके वरिष्ठ न्यायमूर्ति संजय यादव के शपथ लेने के बाद 160 जजों वाले इलाहाबाद उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की कुल संख्या 95 हो गई है।       

बता दें कि 26 जून 1959 को जन्मे संजय यादव जबलपुर उच्च न्यायालय में सिविलए रेवेन्यू एवं संवैधानिक मामलों के नामचीन अधिवक्ता रहे। वह मध्य प्रदेश के डिप्टी एडवोकेट जनरल भी रहे। दो मार्च 2007 को जबलपुर उच्च न्यायालय में अपर न्यायाधीश और 15 जनवरी 2010 को स्थायी न्यायाधीश बने। वह छह अक्टूबर से दो नवम्बर 2019 तक और 30 सितंबर 2020 से यहां स्थानांतरित होने तक जबलपुर उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश भी रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!