CM योगी आदित्यनाथ के सहारनपुर कार्यक्रम में हुआ बदलाव, पहले करेंगे स्थल निरीक्षण

Edited By Anil Kapoor,Updated: 29 Jun, 2019 11:10 AM

changes in cm yogi adityanath s saharanpur program

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 29 जून को सहारनपुर आ रहे हैं। उनके कार्यक्रम में आंशिक बदलाव हुआ है। बदले हुए कार्यक्रम के अनुसार उनका हैलीकॉप्टर दोपहर 1.15 बजे पुलिस लाइन में उतरेगा। जहां से वह कार द्वारा 1.25 बजे सर्किट हाऊस पहुंचेंगे।

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 29 जून को सहारनपुर आ रहे हैं। उनके कार्यक्रम में आंशिक बदलाव हुआ है। बदले हुए कार्यक्रम के अनुसार उनका हैलीकॉप्टर दोपहर 1.15 बजे पुलिस लाइन में उतरेगा। जहां से वह कार द्वारा 1.25 बजे सर्किट हाऊस पहुंचेंगे। 1.30 बजे से 2.30 बजे तक स्थलीय भ्रमण करेंगे और 2.30 से 3 बजे तक उनका समय आरक्षित है। 3 से 3.30 बजे तक वह पार्टी कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे। 3.30 से 4 बजे तक वह गंगोह विधानसभा उपचुनाव को लेकर समीक्षा करेंगे।

जानकारी मुताबिक 4 से 5 बजे के बीच वह अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। 5 से 7 बजे तक वह विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। 7 से 7.30 बजे के बीच मुख्यमंत्री सहारनपुर के वुडकार्विंग निर्यातकों से भी बातचीत करेंगे। 7.30 से रात 9 बजे तक उनका कार्यक्रम विभिन्न संगठनों से मुलाकात का रखा गया है। इसके बाद सर्किट हाऊस में रात्रि विश्राम और 30 जून को सुबह 9 बजे मुरादाबाद के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!