Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 02 Mar, 2019 02:55 PM
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रविवार और सोमवार को बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। यह जानकारी आज मौसम विभाग ने दी है। विभाग के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में तीन और चार मार्च को बारिश हो सकती है और ओले भी गिर सकते हैं...
लखनऊः पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रविवार और सोमवार को बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। यह जानकारी आज मौसम विभाग ने दी है। विभाग के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में तीन और चार मार्च को बारिश हो सकती है और ओले भी गिर सकते हैं।
शुक्रवार को राज्य के मुरादाबाद, झांसी और मेरठ मण्डलों में अधिकतम तापमान में काफी बढ़ोतरी हुयी जबकि लखनऊ, फैजाबाद और गोरखपुर मण्डलों में अधिकतम तापमान कम रहा। वहीं वाराणसी, इलाहाबाद, कानपुर और बरेली मण्डलों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहा। बांदा में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 32.40 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विभाग के अनुसार आगरा, बरेली और मेरठ मण्डलों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुयी। वहीं लखनऊ, फैजाबाद, वाराणसी, गोरखपुर और इलाहाबाद में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा। लखीमपुर खीरी में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।