Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 25 Aug, 2018 06:31 PM
रक्षा बंधन के पर्व पर अपनी बहनों से दूर रहने वाले और जनता की सुरक्षा में हर दम तैनात रहने वाले पुलिसकर्मियों को शनिवार एकल संस्था की लड़कियों ने राखी बांधी...
रामपुरः रक्षा बंधन के पर्व पर अपनी बहनों से दूर रहने वाले और जनता की सुरक्षा में हर दम तैनात रहने वाले पुलिसकर्मियों को शनिवार एकल संस्था की लड़कियों ने राखी बांधी।
दरअसल, मिलक कोतवाली में रक्षा बंधन का त्योहार मनाया गया। एकल संस्था की ओर से आयोजित कर्यक्रम में संस्था की लड़कियों ने पुलिस वालों को राखियां बांधी। जनता की सुरक्षा में तैनात रहने वाले पुलिसकर्मियों की सुनी रहने वाली कलाइयों को इस बार राखी का तोफा दिया गया। वहीं संस्था की तरफ से आई लड़कियों ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर खुशी जाहिर की।