तीरथ सिंह रावत के उत्तराखंड CM बनने पर मेरठ में जश्न, ससुरालियों ने दी शुभकामनाएं

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 10 Mar, 2021 04:45 PM

celebration in meerut on tirath singh rawat becoming

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आयोजित भाजपा विधायक दल की बैठक में नए सीएम के नाम पर मुहर लग गई है। तीरथ सिंह को उत्तराखंड का नया सीएम बनाया गया। तीरथ सिंह के सीएम पद की शपथ ग्रहण करने के बाद मेरठ में खुशी का माहौल है। दरअसल तीरथ सिंह रावत की मेरठ...

मेरठ: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आयोजित भाजपा विधायक दल की बैठक में नए सीएम के नाम पर मुहर लग गई है। तीरथ सिंह को उत्तराखंड का नया सीएम बनाया गया। तीरथ सिंह के सीएम पद की शपथ ग्रहण करने के बाद मेरठ में खुशी का माहौल है। दरअसल तीरथ सिंह रावत की मेरठ में ससुराल है। दामाद के मुख्यमंत्री बनने की सूचना मिलते ही तीरथ सिंह की सास की ख़ुशी का ठिकाना नहीं है। उन्होंने मंत्रोच्चारण करके अपने दामाद को शुभकामनाएं दीं।

पीएम मोदी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर तीरथ सिंह रावत को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह अपने साथ विशाल प्रशासनिक और संगठनात्मक अनुभव लाते हैं। मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में राज्य प्रगति की नई ऊंचाइयों को बढ़ाएगा।

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पौड़ी गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के सदस्य तीरथ सिंह रावत को भाजपा विधान मंडल दल की बैठक में उत्तराखंड के दसवें मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है। बुधवार पूर्वाह्न 10 बजे देहरादून स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में विधान मंडल दल के सदस्यों की बैठक शुरू हुई। केंद्रीय पर्यवेक्षक रमन सिंह और पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम की उपस्थिति में निवर्तमान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तीरथ सिंह रावत के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। बाद में संवाददाताओं के इसकी जानकारी दी गई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!